सूर्य को प्रसन्न करने के उपाय 1. शिक्षित लोगों को आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए। 2. माता-पिता की सेवा तथा सूर्य को अर्घ, जल में रोली तथा लाल पुष्प डालकर देना चाहिए। 3. सोना-तांबा चीनी-गुड़ का दान भी करें सूर्योदय से पूर्व उठें तथा रविवार का व्रत करें। 4. नमक का परहेज करें बुजुर्गों का सम्मान करें तथा उनकी परंपरा को सम्मानपूर्वक निभाएं।
Saturday, 4 March 2017
शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के उपाय
शुक्र ग्रह की प्रसन्नता के उपाय 1. कनकधारा महालक्ष्मी का दैनिक पाठ करना चाहिए। 2. वस्त्र स्वच्छ पहनने चाहिए I 3. पत्नी का सम्मान करना चाहिए। 4. गोमाता की सेवा तथा गोशाला में गुड़, चरी हराचारा, चने की दाल गायों को खिलाएं। 5. विशेषरूप से श्रीविद्या का पूजन कराएं। 6. एकाक्षी ब्राह्मण को कांशी के कटोरे में खीर खिलाकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त करें। 7. विशेष परिस्थिति में रोग हो तो मृत संजीवनी का मंत्र जप कराएं। 8. संयम से रहें। 9. व्यसनों से बचें।
केतु ग्रह की अनुकूलता के उपाय
केतु ग्रह की अनुकूलता के उपाय 1. भगवान श्रीगणेश जी का पूजार्चन करना चाहिए। 2. बच्चों को केले तथा कुत्तों को तेल लगाकर रोटी खिलानी चाहिए। कुत्तों को चोट भी न मारें। 3. मामाजी की सेवा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। 4. किसी भी धर्मस्थल पर ध्वजा (झंडा) चढ़ाएं।
जॉब पाने के लिए गुरुवार को करे ये उपाय
जॉब पाने के लिए गुरुवार को करे ये उपाय
गुरुवार का दिन गुरु दोष शांति व गुरु की प्रसन्नता के लिए विशेष दिन माना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि गुरु बृहस्पति, देवगुरु हैं। ज्योतिष मान्यताओं में भी गुरु सुखद दाम्पत्य जीवन व सौभाग्य को नियत करते हैं। खासकर स्त्री के विवाह और पुरुष की आजीविका की परेशानी गुरु की प्रसन्नता से दूर हो जाती है। देवगुरु बृहस्पति (गुरु) धनु और मीन राशियों का स्वामी ग्रह है। सामान्यत: गुरु शुभ फल देता है किंतु पापी ग्रह यदि उसके साथ विराजमान हो जाए अथवा गुरु अपनी नीच राशि में स्थित हो तो यही गुरु जातक के लिए अनिष्टकारी हो जाता है अर्थात् अशुभ फल देने लगता है जिससे जातक आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं पारिवारिक रूप से परेशान हो जाता है, तो आप गुरु भगवान का एन सरल मंत्र से जाप कर जल्द मनचाही नौकरी व जीवनसाथी की मुराद हो जाएगी। जानिए किन मंत्रो से ब्रहस्पति भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है।
यदि आप गुरु के अनिष्टकारी प्रभाव से आप परेशान हैं तो बृहस्पति का मूल मंत्र और शांति पाठ आपके लिए कल्याणकारी हो सकता है। इसके लिए यद मंत्र करे-
।। ॐ बृं बृहस्पतये नम:।।
झाड़ू
झाड़ू ऐसी जगह रखे जो किसी को न दिखे
यदि आपको अपने व्यापार ,नौकरी ,कार्य क्षेत्र में लगातार धन हानि होने लगे , आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हो लोग आपसे रुष्ट होते है तो आप अपने कार्यस्थल या अपने निवास स्थान में झाड़ू को किसी ऐसे स्थान में रखे की किसी भी बाहर वाले की सीधी निगाह उस पर न पड़े , बहुत ही जल्दी आपकी मुश्किलें कम होने लगेगीं ।
सौंफ
सौंफ
100 ग्राम सौंफ को लाल कपड़े में बांधकर आप अपनी तकिया के नीचे रखिये, यह उन्नति का मार्ग खोलता है।
Thursday, 2 March 2017
दैनिक राशिफल 03-03-2017
दैनिक राशिफल 03-03-2017
दैनिक राशिफल
राशि फलादेश मेष
व्यय बढ़ने से कष्ट होगा। मान-प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है। वाहन-मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। शत्रु सक्रिय होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
राशि फलादेश वृष
दिया हुआ धन वापस आएगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा से लाभ होगा। नौकरी, इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। शत्रु शांत होंगे।
राशि फलादेश मिथुन
नई योजनाएं फलीभूत होंगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार-निवेश, नौकरी में लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे। चिंता, भय व कष्ट का माहौल बनेगा।
राशि फलादेश कर्क
शासकीय कार्य में सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा होगी। शत्रु परेशान करेंगे। जोखिम के कार्य में सावधानी रखें। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे।
राशि फलादेश सिंह
पुराने विवादों का निपटारा होगा। मनमाफिक कार्य होंगे। निवेश-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। पराक्रम से लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे।
www.astroshaliini.com
राशि फलादेश कन्या
शत्रु शांत रहेंगे। नौकरी-व्यापार ठीक रहेंगे। विरोधी मंसूबे बनाएंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। बकाया वसूली का प्रयास सफल रहेंगे।
राशि फलादेश तुला
जोखिमभरे कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान पक्ष की चिंता होगी। नौकरी-निवेश से लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे।
राशि फलादेश वृश्चिक
पार्टी-दावत का सुख मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। शरीर शिथिल रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार-निवेश ठीक चलेगा।
astroshaliini.wordpress.com
राशि फलादेश धनु
शत्रु सक्रिय रहेंगे। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचेगी। काम न होने से मनोमालिन्य रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। शरीर कष्ट हो सकता है। नई योजना बनेगी।
राशि फलादेश मकर
जोखिमभरे कार्य में सावधानी रखें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पराक्रम से लाभ होगा। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। शरीर शिथिल रहेगा। कार्यपद्धति में सुधार होगा।
राशि फलादेश कुंभ
कुसंगति हानिप्रद होगी। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।
राशि फलादेश मीन
व्यापार-निवेश-नौकरी से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को प्रशंसा मिलेगी। यात्रा लाभकारी होगी। पराक्रम वृद्धि होगी। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
astroshaliini.blogspot.com
9910057645