Thursday, 20 October 2016

क्या कहती है हाथों की रेखा

हमारी हथेली में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं, जैसे- जीवन रेखा, हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा, विवाह रेखा, सूर्य रेखा, बुध रेखा, भाग्य रेखा आदि। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार भाग्य रेखा बताती है कि व्यक्ति भाग्यशाली है या नहीं।

कहां होती है भाग्य रेखा

भाग्य रेखा सामान्यत: जीवन रेखा, मणिबंध, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा या चंद्र पर्वत से प्रारंभ होकर शनि पर्वत (मध्यमा उंगली के नीचे वाला भाग शनि पर्वत कहलाता है) की ओर जाती है।

भाग्य रेखा का फलादेश

यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा मणिबंध से प्रारंभ होकर शनि पर्वत तक गई हो और दोष रहित है तो व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ऐसे लोग जीवन में सफलताएं प्राप्त करते हैं।
यदि हथेली में भाग्य रेखा जीवन रेखा से प्रारंभ हो तो व्यक्ति खुद की मेहनत से काफी अधिक धन प्राप्त करता है।
जिन लोगों की हथेली में भाग्य रेखा चंद्र क्षेत्र से प्रारंभ हुई है, वे दूसरों की मदद या प्रोत्साहन से सफलता प्राप्त करने वाले हो सकते हैं।
यदि चंद्र पर्वत से निकलकर कोई अन्य रेखा भाग्य रेखा के साथ-साथ चले तो व्यक्ति की शादी अत्यंत धनी परिवार में होती है। वह व्यक्ति किसी स्त्री की मदद से सफलताएं प्राप्त करता है।
यदि भाग्य रेखा हथेली को पार करते हुए मध्यमा उंगली (मिडिल फिंगर) तक जा पहुंचे तो यह अशुभ योग दर्शाती है। ऐसा व्यक्ति खुद की गलतियों से हानि उठाता है।
यदि भाग्य रेखा किसी स्थान पर जीवन रेखा को काट दे तो उस आयु में व्यक्ति को कोई अपमान या कलंक झेलना पड़ सकता है।
भाग्य रेखा हथेली के प्रारंभ से जितनी अधिक दूरी से शुरू होती है, व्यक्ति का भाग्योदय उतने ही विलंब से होता है।
भाग्य रेखा टूटी हुई या अन्य रेखाओं से कटी हुई हो तो यह भाग्यहीनता का संकेत है।
भाग्य रेखा हृदय रेखा पर रुक जाए तो व्यक्ति प्रेम संबंध के कारण असफलताएं प्राप्त करता है, लेकिन यह रेखा हृदय रेखा के साथ गुरु पर्वत तक जा पहुंचे तो वह व्यक्ति प्रेम संबंध से सफलताएं प्राप्त करता है।
हथेली में दो भाग्य रेखाएं बहुत शुभ होती है।
यदि भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा पर रुक जाए तो व्यक्ति खुद की गलती से असफलताएं प्राप्त करता है।

जीवन रेखा: जीवन रेखा शुक्र पर्वत (अंगूठे के नीचे वाला भाग) को घेरे रहती है। यह रेखा तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) और अंगूठे के मध्य से शुरू होती है और मणिबंध तक जाती है।
मस्तिष्क रेखा: यह रेखा हथेली के मध्य भाग में आड़ी स्थिति में रहती है। मस्तिष्क रेखा जीवन रेखा के प्रारंभिक स्थान के पास से ही शुरू होती है। मस्तिष्क रेखा यहां से प्रारंभ होकर हथेली की दूसरी ओर जाती है।
हृदय रेखा: यह रेखा मस्तिष्क रेखा के बराबर चलती है। हृदय रेखा की शुरुआत हथेली पर बुध पर्वत (सबसे छोटी उंगली के नीचे वाला भाग) के नीचे से आरंभ होकर गुरु पर्वत (इंडेक्स फिंगर के नीचे वाले भाग को गुरु पर्वत कहते हैं।) की ओर जाती है।
मणिबंध: हथेली जिस स्थान से प्रारंभ होती है, वहां आड़ी अवस्था में कुछ रेखाएं होती हैं, इन्हीं रेखाओं को मणिबंध कहा जाता है।
सूर्य रेखा: यह रेखा सामान्यत: हथेली के मध्यभाग में रहती हैं। सूर्य रेखा मणिबंध (हथेली के अंतिम छोर के नीचे स्थित आड़ी रेखाओं को मणिबंध कहते हैं।) से ऊपर रिंग फिंगर के नीचे वाले सूर्य पर्वत की ओर जाती है।
स्वास्थ्य या बुध रेखा: यह बुध पर्वत (सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले भाग को बुध पर्वत कहते हैं।) से आरंभ होकर शुक्र पर्वत (अंगूठे के नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं) की ओर जाती है।

हथेली में पर्वतों की स्थिति

– तर्जनी उंगली के नीचे गुरु पर्वत होता है।
– मध्यमा उंगली के नीचे शनि पर्वत होता है।
– अनामिका उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है।
– सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत होता है।
– अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत होता है।
– शुक्र पर्वत के सामने हथेली के दूसरी ओर चंद्र पर्वत होता है।
– चंद्र पर्वत और बुध पर्वत के मध्य मंगल पर्वत रहता है।

यह उप्ताद डाइटिंग करने बगैर आपके वज़न को कम करेगा !
फ़ौरन से वज़न कम हो जायेगा ! एक हफ्ते में ७ किलो और दो हफ़्तों में १४ किलो कम हो जा
वज़न कम करना बिलकुल आसान है ! इस को घटा सकता है यह उपाय ...
आपका वज़न कम नहीं हो जाता है ? एक काम कीजिये, पानी की गिलास मं ...
ध्यान रखें यहां सिर्फ भाग्य रेखा के आधार पर भविष्य से संबंधित जानकारी दी गई है। अन्य रेखाओं के शुभ-अशुभ प्रभाव से यहां बताया गया फलादेश बदल भी सकता है। एकदम सही भविष्यवाणी के लिए दोनों हथेलियों की सभी रेखाओं का गहन अध्ययन किया जाना चाहिए।

आर्थिक तंगी है तो करे ये उपाय

शास्त्रों के अनुसार हनुमानजी शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवी-देवताओं में से एक हैं। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस के अनुसार माता सीता द्वारा पवनपुत्र हनुमानजी को अमरता का वरदान दिया गया है। इसी वरदान के प्रभाव से इन्हें भी अष्टचिरंजीवी में शामिल किया जाता है। कलयुग में हनुमानजी भक्तों की सभी मनोकामनाएं तुरंत ही पूर्ण करते हैं।

बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार के उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक उपाय यहां बताया जा रहा है। इस उपाय को विधिवत किया जाए तो बहुत जल्दी सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं। यह उपाय पीपल के पत्तों से किया जाता है।

श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी की कृपा प्राप्त होते ही भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। कोई रोग हो तो वह भी नष्ट हो जाता है। इसके साथ ही यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह दोष हो तो पवनपुत्र की पूजा से वह भी दूर हो जाता है। हनुमानजी की पूजा में पवित्र का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

यदि कोई व्यक्ति पैसों की तंगी का सामना करना रहा है तो उसे प्रति मंगलवार और शनिवार को पीपल के 11 पत्तों का यह उपाय अपनाना चाहिए।

उपाय इस प्रकार है-

सप्ताह के प्रति मंगलवार और शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठें। इसके बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर किसी पीपल के पेड़ से 11 पत्ते तोड़ लें। ध्यान रखें पत्ते पूरे होने चाहिए, कहीं से टूटे या खंडित नहीं होने चाहिए। इन 11 पत्तों पर स्वच्छ जल में कुमकुम या अष्टगंध या चंदन मिलाकर इससे श्रीराम का नाम लिखें।

नाम लिखते समय हनुमान चालीसा का पाठ करें।

जब सभी पत्तों पर श्रीराम नाम लिख लें, उसके बाद राम नाम लिखे हुए इन पत्तों की एक माला बनाएं। इस माला को किसी भी हनुमानजी के मंदिर जाकर वहां बजरंगबली को अर्पित करें। इस प्रकार यह उपाय करते रहें। कुछ समय में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

ध्यान रखें उपाय करने वाला भक्त किसी भी प्रकार के अधार्मिक कार्य न करें। अन्यथा इस उपाय का प्रभाव निष्फल हो जाएगा। उचित लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा। साथ ही अपने कार्य और कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहें।

हनुमान जी को प्रसन्न करने के अन्य उपाय

नारियल के उपाय

– किसी भी हनुमान मंदिर जाएं और अपने साथ नारियल लेकर जाएं। मंदिर में नारियल को अपने सिर पर सात बार वार लें। इसके बाद यह नारियल हनुमानजी के सामने फोड़ दें। इस उपाय से आपकी सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
– शनिवार को हनुमानजी के मंदिर में 1 नारियल पर स्वस्तिक बनाएं और हनुमानजी को अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

हनुमानजी को सिंदूर का चोला चढ़वाएं

हनुमानजी को सिंदूर और तेल अर्पित करें। जिस प्रकार विवाहित स्त्रियां अपने पति या स्वामी की लंबी उम्र के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं, ठीक उसी प्रकार हनुमानजी भी अपने स्वामी श्रीराम के लिए पूरे शरीर पर सिंदूर लगाते हैं। जो भी व्यक्ति शनिवार को हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।
अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी हनुमान मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा पर चोला चढ़वाएं। ऐसा करने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।

चौमुखा दीपक का उपाय

हनुमानजी के सामने शनिवार की रात को चौमुखा दीपक लगाएं। यह एक बहुत ही छोटा लेकिन चमत्कारी उपाय है। ऐसा नियमित रूप से करने पर आपके घर-परिवार की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।

पीपल के नीचे करें ये उपाय

– किसी पीपल पेड़ को जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें। इसके बाद पीपल के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

Astro shaliini
9910057645

Sunday, 9 October 2016

Root chakra

Root Chakra Healing

What is Root Chakra Healing?

Location of the Root Chakra

The Root Chakra – also called the base chakra, the first chakra or Muladhara – is located at the bottom of the spine. It is connected to the spine, kidneys, bladder, ovaries, prostate, and adrenal glands. The root chakra is associated with the color Red, the element Earth, and the sense of Smell.

Root chakra healing is about open and balance the base chakra. The root chakra is the first chakra that needs to be balanced, before moving on to the others. You need to feel safe and secure, before you can grow and change, and that is why applying chakra healing to the Muladhara  is so important. Stability and rootedness are necessary for personal growth and transformation. Healing your root chakra will help you feel safe, secure, and supported. Now, let’s find out how to balance your root chakra.

How to Balance and Heal the Root Chakra

Root chakra balancing doesn’t have to be difficult at all. There are many ways to heal the base chakra, and we will give you some effective healing tools  for that to apply right away. You will learn how to heal the root chakra by yourself, with the following root chakra healing techniques:

What can Root Chakra Healing help you with?

Healing the root chakra can help you find courage and resourcefulness during tough times. You see, the first chakra is your survival center, from where the fight and flight response is initiated. Your basic human needs – safety, nourishment, and financial security – are located here. It is the root of your being and your primal ”animal” nature.

Healing your root chakra is a really good idea if you have mental and emotional problems. If you worry too much, are stressed out, feel depressed, or have a bad temper, first chakra healing can help, since mental and emotional health is dependent on the balance of your root chakra. Also, if you have a low self esteem, have trouble making friends, or feel lonely, you should really try out some root chakra healing techniques, because the base chakra is the foundation of how you identify yourself, relate to life, and how you stand up for yourself. It is associated with your sense of belonging, and your ability to bond and support.

Do you need Root Chakra Healing?

The need for first chakra healing is reflected on the mental, emotional and/or the physical level. There are signs indicating that base chakra healing could be of value. The “root chakra issues” mentioned below are all associated with the first chakra.

If you feel insecure, don’t stand up for yourself, find it difficult to bond with people, have trouble supporting yourself financially, have disagreements with family members, or have a deep fear of being abandoned, you could benefit from root chakra healing.

Fatigue and disorientation can also be sings of an unbalanced base chakra. According to energy medicine, the adrenals are connected to the first chakra, so if you suffer from any immune problems or chronic fatigue, base chakra healing often help.

Lower back pain, hip pain, joint problems, arthritis, sexual problems, urinary problems, ovarian issues, or prostate conditions, are also manifestations on the physical level of root chakra issues. If you have diarrhea, headaches, poor blood circulation, varicose veins, swollen hands and legs, retain water, or experience problems with bones, skin, or hair, you may have an imbalance in the root chakra. If you suffer from any of these ailments, first chakra healing could be very beneficial for you.

Do you have a Balanced, Deficient, or an Excess Root Chakra?

Here are the general characteristics of a balanced, or unbalanced root chakra.

A balanced root chakra: a sense of stability, security, safety, trust, well-being, vitality, good health, in control of yourself, centered, sexually affectionate, prosperityA deficient root chakra: restless, poor focus, insecure, anxious, fearful, depression, poor boundaries, poor discipline, little willpower, victim, lack of confidence, lack of interest in sex, lack of stamina, financial difficultyAn excess root chakra: fear of change, addicted to security, rigid boundaries, lazy, greedy, addicted to food, obese, fixated on material things, overly protective, possessive, aggressive, dominating, egoistic, sexually inhibited

A root chakra healing is really worth trying, if you are experiencing any of the symptoms mentioned above. Healing the root chakra doesn’t only cure the symptoms. It balances the energy and heals the root problem.

First chakra healing is about balancing your own needs, to the needs of others. Healing the root chakra is about letting go of fear and insecurity, and welcome stability and safety, to allow your fullest potential to shine through. You can apply the following rootchakra healing techniques to heal your mind, body and spirit: root chakra healingaffirmations, crystals & stones for root chakra, essential oils, foods

Use one or more of these wonderful root chakra opening tools. If you don’t feel anything as you apply these techniques, that’s OK. Just bring your awareness to you your first chakra. Your intent, and your open and relaxed attitude, will generate the self-healing process. Trust your intuition and choose the tool/s that you feel guided to. Now, let’s find out how to activate root chakra!

Root Chakra Healing – Affirmations

To balance the base chakra, balance your own needs to the needs of others. Here’s how to heal your root chakra with affirmations:

Choose a couple of root chakra healing affirmations and write them down on a paper. Put up the paper on the fridge, or some place else, where you can see these affirmations often. Say them out loud to yourself, or to yourself in your mind. As you do this, you reprogram your brain to start believing in these statements, and this will change your vibration and heal your first chakra. Below are some helpful affirmations for the first chakra.

I am safeI am secureI feel deeply rootedI feel connected to the earthI am rooted in myself and in lifeI trust myselfI stand up for myselfI love lifeI am at peace with lifeThe world is a safe placeThe world is a friendly placeI have what I needI live to my fullest potential

Root Chakra Healing – Stones & Crystals for Root Chakra

Now, let’s find out how to open your root chakra with “root chakra stones”. The first chakra is associated with the color red, and by surrounding yourself with this color, you stimulate and heal this chakra. Other colors that are associated with the first chakra are black, gray, and brown. Below are examples of useful root chakra stones. You can use these beautiful crystals for root chakra , as necklace, bracelet, ring, or earrings. You could also carry them stones in your pocket. Root chakra stones can also be used during meditation, to heal your base chakra.

Red Coral – Root chakra healing stone

black obsidianblack tourmalinebloodstonegarnethematiteonyxred coralsmoky quartzred coralred garnetred jasperrubysmokey quartz

Root Chakra Healing – Aromatherapy & Essential Oils

Essential oils can be very helpful to balance the root chakra. The first chakra is associated to our smellsense, which makes essential oils excellent for healing the root chakra. To use essential oils for root chakra healing, put a few drops into your bathtub, or add a few drops into your foot bath. You could also use a diffuser, an oil burner, or just inhale the healing oils directly from the bottle. Now, let’s find out how to open the first chakra with aromatherapy

Root Chakra Healing – Foods

Our seven chakras can be influenced by the food we eat, because foods carry subtle vibrations. Foods can affect our mood and feelings. Some foods are better for our chakra energy centers, than others. There are certain food that will actually help opening the root chakra. Fruits, vegetables and roots that have the color red – the same color as the root chakra – and also proteins, are great root chakra healing foods. Much of our body is made of proteins, and it strengthens our physicality and therefore enhances our connection to the earth. Foods that are useful in healing your first chakra include:

beetscarrotscherrieseggsflax-seedsgarlicradishesred cabbagered currantsred onionsred peppersred plumsstrawberriestofusoy

The seven chakras


The Seven Chakras

There are seven major chakras, and each chakra corresponds with a color and a set of physical attributes. Each of the seven major chakras is associated to specific emotional states and specific organ system. When all chakras are balanced with a healthy energy flow, you will have a perfect health and a balanced body, mind, and soul. The seven major chakras include: root chakra, sacral chakra, solar plexus chakra, heart chakra, throat chakra, third eye chakra and crown chakra.

The First chakra – Root Chakra (red color, located at the bottom of the spine and associated with basic human needs such as financial well-being, nourishment, and safety)The Second chakra – Sacral Chakra (orange color, found just above the spine, associated with hedonism and sensuality)The Third chakra – Solar Plexus Chakra (yellow color, located just below the stomach, corresponding with self-assuredness)The Fourth chakra – Heart Chakra (green, found in the heart, associated with love and inner spirituality)The Fifth chakra – Throat Chakra (blue, located in the throat, corresponding with speech and articulationThe Sixth chakra – Thrid Eye Chakra (indigo, found between the eyes, responsible for sight and intellect)The Seventh chakra – Crown Chakra (violet, found above one’s head, associated with wisdom and spirit.)

Chakra healing to create a healthy energy flow, can be done in different ways. The most popular chakra healing procedure involves yoga and a series of stretching and breathing exercises. It is common for people to visit a chakra healer, although if someone is familiar with a preferred procedure they can perform the exercises by themselves. Other examples of chakra healing procedure includes meditation, working with affirmations, crystal healing with healing stones, and aromatherapy with essential oils.

Thursday, 6 October 2016

अत्यंत प्रभावशाली श्रीबगला अष्टोत्तर-शत-नाम स्तोत्रम् ===================================

जय श्रीराम ।।

अत्यंत प्रभावशाली श्रीबगला अष्टोत्तर-शत-नाम स्तोत्रम्
===================================

ब्रह्मास्त्ररुपिणी देवी माता श्रीबगलामुखी ।
चिच्छिक्तिर्ज्ञान-रुपा च ब्रह्मानन्द-प्रदायिनी ।। १ ।।

महाविद्या महालक्ष्मी श्रीमत्त्रिपुरसुन्दरी ।
भुवनेशी जगन्माता पार्वती सर्वमंगला ।। २ ।।

ललिता भैरवी शान्ता अन्नपूर्णा कुलेश्वरी ।
वाराही छीन्नमस्ता च तारा काली सरस्वती ।। ३ ।।

जगत्पूज्या महामाया कामेशी भगमालिनी ।
दक्षपुत्री शिवांकस्था शिवरुपा शिवप्रिया ।। ४ ।।

सर्व-सम्पत्करी देवी सर्वलोक वशंकरी ।
विदविद्या महापूज्या भक्ताद्वेषी भयंकरी ।। ५ ।।

स्तम्भ-रुपा स्तम्भिनी च दुष्टस्तम्भनकारिणी ।
भक्तप्रिया महाभोगा श्रीविद्या ललिताम्बिका ।। ६ ।।

मैनापुत्री शिवानन्दा मातंगी भुवनेश्वरी ।
नारसिंही नरेन्द्रा च नृपाराध्या नरोत्तमा ।। ७ ।।

नागिनी नागपुत्री च नगराजसुता उमा ।
पीताम्बा पीतपुष्पा च पीतवस्त्रप्रिया शुभा ।। ८ ।।

पीतगन्धप्रिया रामा पीतरत्नार्चिता शिवा ।
अर्द्धचन्द्रधरी देवी गदामुद्गरधारिणी ।। ९ ।।

सावित्री त्रिपदा शुद्धा सद्योराग विवर्धिनी ।
विष्णुरुपा जगन्मोहा ब्रह्मरुपा हरिप्रिया ।। १० ।।

रुद्ररुपा रुद्रशक्तिश्चिन्मयी भक्तवत्सला ।
लोकमाता शिवा सन्ध्या शिवपूजनतत्परा ।। ११ ।।

धनाध्यक्षा धनेशी च नर्मदा धनदा धना ।
चण्डदर्पहरी देवी शुम्भासुरनिबर्हिणी ।। १२ ।।

राजराजेश्वरी देवी महिषासुरमर्दिनी ।
मधूकैटभहन्त्री देवी रक्तबीजविनाशिनी ।। १३ ।।

धूम्राक्षदैत्यहन्त्री च भण्डासुर विनाशिनी ।
रेणुपुत्री महामाया भ्रामरी भ्रमराम्बिका ।। १४ ।।

ज्वालामुखी भद्रकाली बगला शत्रुनाशिनी ।
इन्द्राणी इन्द्रपूज्या च गुहमाता गुणेश्वरी ।। १५ ।।

वज्रपाशधरा देवी ज्ह्वामुद्गरधारिणी ।
भक्तानन्दकरी देवी बगला परमेश्वरी ।। १६ ।।

अष्टोत्तरशतं नाम्नां बगलायास्तु यः पठेत् ।
रिपुबाधाविनिर्मुक्तः लक्ष्मीस्थैर्यमवाप्नुयात् ।। १७ ।।

भूतप्रेतपिशाचाश्च ग्रहपीड़ानिवारणम् ।
राजानो वशमायांति सर्वैश्वर्यं च विन्दति ।। १८ ।।

नानाविद्यां च लभते राज्यं प्राप्नोति निश्चितम् ।
भुक्तिमुक्तिमवाप्नोति साक्षात् शिवसमो भवेत् ।। १९ ।।

।। श्री रुद्रयामले सर्व-सिद्धि-प्रद बगलाऽष्टोत्तर-शतनाम-स्तोत्र ।।

इसका नित्य श्रद्धा भाव से पूजन स्थल में दीपक जलाकर गुरु आदेश अनुसार 7 या 11 पाठ करने से अनेक लाभ मिलते है । यह स्त्रोत ग्रह बाधा , प्रेत बाधा , शत्रु बाधा अनेक प्रकार की समस्या से रक्षा होती है ।

Wednesday, 5 October 2016

झाडू से जुड़ी बातें

*झाड़ू से जुड़े शकुन-अपशकुन और लक्ष्मी कृपा पाने के उपाय*.......🌸

शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को भी महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना गया है। झाड़ू से दरिद्रता रूपी गंदगी को बाहर किया जाता है। जिन घरों के कोने-कोने में भी सफाई रहती है, वहां का वातावरण सकारात्मक रहता है। घर के कई वास्तु दोष भी दूर होते हैं। साथ ही, इनसे जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है।

*महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें झाड़ू का ये उपाय*......🌸

देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के आसपास किसी भी मंदिर में तीन झाड़ू रख आएं। यह पुराने समय से चली आ रही परंपरा है। पुराने समय में लोग अक्सर मंदिरों में झाड़ू दान किया करते थे।

*ध्यान रखें ये बातें-*.....🌸

मंदिर में झाड़ू सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रखना चाहिए।
यह काम किसी विशेष दिन करना चाहिए। विशेष दिन जैसे कोई त्योहार, ज्योतिष के शुभ योग या शुक्रवार को।
इस काम को बिना किसी को बताए गुप्त रूप से करना चाहिए। शास्त्रों में गुप्त दान का विशेष महत्व बताया गया है।
जिस दिन यह काम करना हो, उसके एक दिन पहले ही बाजार से 3 झाड़ू खरीदकर ले आना चाहिए।

*घर में पोंछा लगाते समय करें ये उपाय*..🌸

जब भी घर में पोंछा लगाते है, तब पानी में थोड़ा-सा नमक भी मिला लेना चाहिए। नमक मिले हुए पानी से पोंछा लगाने पर फर्श के सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होंगे। साथ ही, घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाएगी। घर का वातावरण पवित्र होगा और जिन घरों में पवित्रता रहती है, वहां लक्ष्मी का आगमन होता है।  पुरानी मान्यता है कि गुरुवार को घर में पोंछा न लगाएं ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती है। शेष सभी दिनों में पोंछा लगाना चाहिए।

*घर में झाड़ू कहां और कैसे रखें*.....🌸

झाड़ू से घर में प्रवेश करने वाली बुरी अथवा नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। अत: इसके संबंध ध्यान रखें कि…

खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है, इसलिए इसे छिपा कर रखें।
भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए। दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।

*झाड़ू से जुड़े शकुन-अपशकुन*......🌸

अगर कोई बच्चा घर में अचानक झाड़ू लगा रहा है तो समझना चाहिए अनचाहे मेहमान घर में आने वाले हैं।

सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू पोंछा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।

झाड़ू पर गलती से भी पैर नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यह अपशकुन है।

कभी भी गाय या अन्य जानवर को झाड़ू से नहीं मारना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।

कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो उसके जाने के तुरंत बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।

हम जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, उस समय नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहेगी।

*जय श्री कृष्ण*....🌸

                           🙏🏼

क्या कहती है हनुमान जी की ये प्रतिमायें

क्या कहती हैं हनुमान जी की ये प्रतिमाएं ?

1 – जिस तस्वीर में हनुमान जी श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की आराधना करते हुए दिखाई देते हैं. ऐसी तस्वीर की पूजा करने से हनुमान जी जल्दी ही भक्तों पर प्रसन्न होते हैं.

2 – नौकरी में प्रमोशन और व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए हनुमान जी की ऐसी तस्वीर की पूजा करें, जिसमें उनका स्वरुप सफेद रंग का हो.

3 – इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं इसलिए पति-पत्नी को उनकी तस्वीर बेडरुम में नहीं लगाना चाहिए. हनुमान जी की तस्वीर को हमेशा घर के मंदिर में स्थापित करनी चाहिए.

4 – भगवान राम की भक्ति में लीन दिखाई देनेवाली हनुमान जी की तस्वीर की पूजा करने से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक शक्ति का विकास होता है.

5 – सेवक हनुमान- जिस तस्वीर में हनुमान जी श्रीराम की भक्ति में लीन दिखाई देते हैं, ऐसी तस्वीर की पूजा करने से सेवा और समर्पण की भावना जागृत होती है. घर और कार्यस्थल पर सम्मान मिलता है.

6 – वीर हनुमान स्वरुप में साहस, आत्मबल, पराक्रम दिखाई देता है. हनुमान जी ने कई राक्षसो का वध करके श्रीराम के काज को संवारा था. ऐसी तस्वीर की पूजा से भक्तों को साहस आत्मबल की प्राप्ति होती है.

7 – सूर्यदेव हनुमान जी के गुरू हैं. जिस तस्वीर में हनुमान जी सूर्यदेव की पूजा कर रहे हैं या सूर्य की ओर देख रहे हैं, उस स्वरुप की पूजा करने पर ज्ञान, गति और सम्मान मिलता है.

8 – देवी देवताओं की दिशा उत्तर मानी गई है, हनुमान जी की जिस तस्वीर में हनुमान जी का मुख उत्तर दिशा की ओर है. वो हनुमान जी का उत्तरामुखी स्वरुप है. उस स्वरुप की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा मिलती है घर में शुभ वातावरण रहता है.

9 – हनुमान जी की तस्वीर में हनुमान जी का मुख दक्षिण दिशा में हो, तो उसे दक्षिणामुखी स्वरुप कहते हैं. दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है. इस तस्वीर की पूजा करने से मृत्यु भय और चिंताए समाप्त होती हैं.

10 – जिस तस्वीर में हनुमान जी संजीवनी बूटी के पर्वत को उठाए हुए नज़र आते हैं ऐसी तस्वीर की पूजा करने से घरवालों की तरक्की की राह आसान होती है.

ये है हनुमान की तस्वीरों से जुड़ी बातें – गौरतलब है कि भगवान हनुमान की तस्वीरों से जुड़ी बातें जिनके बारे में यकीनन हर कोई नहीं जानता है लेकिन अब आप अपनी मनोकामना के लिए उसके मुताबिक हनुमान जी की तस्वीर की पूजा करके उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं.