क्रोध शांति हेतु
=^=^=^=^=^
जिन्हे बहुत अधिक क्रोध आता हो वे नित्य रात्रि में सोते समय एक ताम्बे के लोटे में जल भर दे और उसमे एक चाँदी का सिक्का डाल दे.प्रातः मुह आदि धोकर इस जल का सेवन करे.धीरे धीरे क्रोध में कमी आ जायेगी और आपका स्वभाव सोम्य होने लगेगा।
👉🏻नकारत्मक ऊर्जा को दूर करने हेतु
=^=^=^=^=^=^=^=^=^=^=^=^
यदि आप सदा मानसिक तनाव में रहते है.नित्य बुरे स्वप्न आते है.छोटी छोटी बाते आपको अधिक विचलित कर देती है.अकारण भय लगता रहता है तो ,रात्रि में सोते समय अपने तकिये के निचे एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा रख ले.और सुबह उठकर उसे अपने सर से तीन बार घुमाकर घर के बहार फेक दे.सतत कुछ दिनों तक करे अवश्य लाभ होगा।
👉🏻गृह कलह निवारण एवं शुद्धि हेतु
=^=^=^=^=^=^=^=^=^^=^=^^
यदि निरंतर घर में कलह का वातावरण बना रहता हो,अशांति बनी रहती हो.व्यर्थ का तनाव बना रहता हो तो.थोड़ी सी गूगल लेकर" ॐ ह्रीं मंगला दुर्गा ह्रीं ॐ "मंत्र का 108बार जाप कर गूगल को अभी मंत्रित कर दे और उसे कंडे पर जलाकर पुरे घर में घुमा दे.ये सम्भव न हो तो गूगल धूप पर भी ये प्रयोग किया जा सकता है.घर में शांति का वातावरण बनने लगेगा।
No comments:
Post a Comment