दुर्गा सप्तशती मार्कण्डेय पुराण का एक अंश है। दुर्गा सप्तशती में कुल 13 अध्याय हैं, जिसमें 700 श्लोकों में देवी-चरित्र का वर्णन है। मुख्य रूप से ये तीन चरित्र हैं:
प्रथम चरित्र : प्रथम अध्याय : देवी महाकाली की स्तुति
मध्यम चरित्र : 2-4 अध्याय : देवी महालक्ष्मी की स्तुति
उत्तम चरित्र : 5-13 अध्याय : देवी महासरस्वती की स्तुति
दुर्गा सप्तशती को सिद्ध करने की अनेक विधियां हैं जैसे की सामान्य विधि, वाकार विधि, संपुट पाठ विधि, सार्ध नवचण्डी विधि, शतचण्डी विधि। इसमें वाकार विधि अत्यंत सरल है जिसको आप घर पर आसानी से कर सकते हो।
प्रथम दिन दुर्गा सप्तशती शुरू करने से पहले नर्वाण मंत्र "ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे" का 108 बार पाठ जरूर करें। अर्गला, दुर्गा कवच, कीलक स्तोत्र, देवी के 108 नाम तथा सर्व कामना सिद्ध प्रार्थना प्रतिदिन पाठ के शुरू में पढ़े। पाठ के अंत में क्षमा प्रार्थना जरूर पढ़ें।
वाकार विधि :
यह विधि अत्यंत सरल मानी गई है। इस विधि में प्रथम दिन एक पाठ प्रथम अध्याय, दूसरे दिन दो पाठ द्वितीय, तृतीय अध्याय, तीसरे दिन एक पाठ चतुर्थ अध्याय, चौथे दिन चार पाठ पंचम, षष्ठ, सप्तम व अष्टम अध्याय, पांचवें दिन दो अध्यायों का पाठ नवम, दशम अध्याय, छठे दिन ग्यारहवां अध्याय, सातवें दिन दो पाठ द्वादश एवं त्रयोदश अध्याय करके एक आवृति सप्तशती की होती है। अष्टमी को हवन होता है।
दुर्गा पाठ में अत्यंत आवश्यक सावधानियाँ
दुर्गा सप्तशती पाठ में शुद्धि का विशेष ध्यान रखें। शरीर शुद्धि, मन शुद्धि, स्थान शुद्धि, आसान (बैठने वाला) शुद्धि, मुँह/जिह्वा शुद्धि।
सप्तशती की पुस्तक को हाथ में लेकर पाठ करना वर्जित है। अत: पुस्तक को किसी आधार पर रख कर ही पाठ करना चाहिए।
मानसिक पाठ नहीं करें वरन् पाठ मध्यम स्वर से स्पष्ट उच्चारण सहित बोलकर करना चाहिए।
अध्यायों के अंत में आने वाले 'इति', 'अध्याय:' और 'वध' शब्दों का प्रयोग वर्जित है।
No comments:
Post a Comment